Home Uncategorized छत्तीसगढ़ के सूफी गायक मदन चौहान पद्मश्री सम्मान से सम्मानित….

छत्तीसगढ़ के सूफी गायक मदन चौहान पद्मश्री सम्मान से सम्मानित….

328
0

देश के चर्चित सूफी गायक मदन चौहान को आठ नवंबर को दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया। सम्मान हासिल करने के लिए श्री चौहान रविवार की सुबह नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। सोमवार को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होने के बाद वे नौ नवंबर की शाम राजधानी रायपुर वापस लौटेंगे।
आज संगीतज्ञ मदन सिंह चौहान समेत देशभर के 141 लोगों को पुरस्कार मिलेगा। पुरस्कारों की घोषण में सूफी गायक मदन चौहान का नाम शामिल होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुशी जताई थी। बता दें कि सूफी गायक मदन चौहान को 50 वर्षों की अथक साधना के बाद आज यह पद्मश्री पुरस्कार मिलने जा रहा है। कभी टीने के पीपे को बजाकर रियाज़ करने वाले मदन पिछले कई सालों से कला की सेवा करते आ रहे हैं, लेकिन 74 साल की उम्र में उन्हे पद्मश्री सम्मान मिला है। इसकी कसक उन्हें आज भी है।

मदन चौहान छत्तीसगढ़ के उन गायकों में से एक हैं, जिन्हें वादन की खूबियों के लिए याद किया जाता है। सुगम गायन के क्षेत्र में उनका विशेष स्थान है। गत 50 वर्षों की अथक साधना के बाद उन्हें पद्मश्री पुरस्कार दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here