Home Uncategorized सिंधु बॉर्डर पर फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस जाँच...

सिंधु बॉर्डर पर फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस जाँच में जुटी

268
0

दिल्ली। दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर बुधवार को फांसी के फंदे पर लटका एक किसान का शव मिला है। शुरुआती जांच में किसान के आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। मृतक किसान का नाम गुरप्रीत सिंह है, जो कि पंजाब के फतेहगढ़ का निवासी है। मृतक किसान प्रधान जगजीत सिंह ढलेवाल की यूनियन और बीकेयू सिद्धपुर से संबंधित बताया जा रहा है। किसान फतेहगढ़ के रुड़की गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

फ़िलहाल पुलिस टीम ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक यह पता नहीं चला है कि उसकी हत्या हुई या आत्महत्या। इस पर कुंडली थाने की पुलिस दोनों एंगल के अनुसार जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि किसान आंदोलन में बुधवार को हुड्डा सेक्टर 63/ 64 अंसल सुशांत सिटी नांगल रोड पर नजदीक पर पार्कर मॉल के पास 45 साल के किसान गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह ने नीम के पेड़ पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। गुरप्रीत यहां पर अपने गांव की ट्रॉली में अकेला था. यह बीकेयू सिद्धपुर जिसके प्रधान जगजीत सिंह ढलेवाल कि यूनियन से है। डेड बॉडी को सुबह 8:10 पर GH सोनीपत ले जाया गया। स्थानीय पुलिस कार्रवाई कर रही है। फिलहाल मामला आत्महत्या का नज़र आ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here