
राजधानी के विधानसभा रोड स्थित होटल रॉयल कैसल में पुलिस द्वारा छापेमार कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक होटल प्रबंधन द्वारा अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर 10 लीटर से महंगी ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद किया है। होटल के कमरों में भी लोग शराब पीते भी पाए गए।
उक्त मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। एडिशनल एसपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि होटल में अवैध रूप से देर रात तक शराब पिलाई जाती है। शिकायत के बाद पुलिस टीम ने छापेमार कार्रवाई की और होटल से 10 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। साथ ही होटल के मैनेजर शक्ति पांडे के खिलाफ आबकारी एक्ट 34/2 के तहत कार्रवाई की गई है। होटल संचालक के खिलाफ जांच की जा रही है।


