Home Uncategorized सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को मिली हार, ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट से...

सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को मिली हार, ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट से जीता मैच

625
0

आइसीसी टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टीम को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा है। लगातार पांच मैच जीतकर विजय रथ पर सवार पाकिस्तान टीम को पहली हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। आस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 176 रन बनाए थे। जवाब में कंगारू टीम ने आखिरी ओवर में मैथ्यू वेड और मार्कस स्टोइनिस की धमाकेदार बल्लेबाजी से जीत हासिल की।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 176 रन बनाए। टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। कप्तान बाबर 39 रन बनाकर आउट हुए। रिजवान 67 रन बनाकर दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए। आखिर में फखर जमान ने कुछ बड़े शॉट खेलकर टीम को 176 के टोटल तक पहुंचाया। फखर 32 गेंदों पर 55 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने दो विकेट लिए। पैट कमिंस और एडम जाम्पा को एक-एक विकेट मिला।

जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और पारी की तीसरी ही गेंद पर शाहीन अफरीदी ने एरोन फिंच (0) को एलबीडब्लू पर आउट किया। इसके बाद डेविड वार्नर और मिचेल मार्श ने पारी को संभाल लिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 36 गेंदों पर 51 रन जोड़े। शादाब ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने मार्श (28) को आउट किया।
पाकिस्तान को तीसरी सफलता शादाब खान ने स्टीव स्मिथ (5) को आउट कर दिलाई। इसके बाद शादाब ने डेविड वार्नर (49) को भी आउट किया। शादाब ने मैक्सवेल (7) को आउट कर अपनी चौथी सफलता हासिल की और ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका दिया।96 रन पर पांच विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम मुश्किल में दिख रही थी।तभी छठे विकेट के लिए मैथ्यू वेड और मार्कस स्टोइनिस ने यादगार 41 गेंदों पर नाबाद 75 रन जोड़कर टीम को शानदार जीत दिलाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here