Home Uncategorized दुबई से वापस लौटते समय मुसीबत में फंसे हार्दिक पंड्या, मुंबई कस्टम...

दुबई से वापस लौटते समय मुसीबत में फंसे हार्दिक पंड्या, मुंबई कस्टम विभाग ने जब्त की पांच करोड़ की घड़ियां

179
0

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के बाद भारत लौट रहे भारतीय क्रिकेट टीम के आलराउंडर हार्दिक पांड्या की मुसीबत बढ़ गई हैं, क्योंकि मुंबई कस्टम डिपार्टमेंट ने उनको कुछ बेशकीमती सामान के साथ पकड़ा है। हार्दिक पांड्या के पास दुबई से लौटते समय दो घड़ी मिली हैं, जिनकी कीमत 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इन बेशकीमती घड़ियों को कस्टम विभाग ने जब्त कर लिया है, क्योंकि हार्दिक पांड्या इनकी खरीदी के बिल नहीं दिखा सके।

न्यूज़ एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, मुंबई कस्टम विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है, कि “कस्टम विभाग ने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की 5 करोड़ रुपये की दो कलाई घड़ियां रविवार रात को जब्त की जब वह दुबई से लौट रहे थे। क्रिकेटर के पास कथित तौर पर घड़ियों की बिल रसीद नहीं थी।

बता दें कि हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या को महंगी घड़ी पहनने का शौक है और वे अक्सर कीमती घड़ी और अन्य सामानों के साथ नजर आते हैं, लेकिन इस बार उनकी मुश्किल बढ़ गई है। यूएई में सोने का सामान और अन्य चीजें भारत की अपेक्षा काफी सस्ते दामों में मिलती हैं। शायद इसी लिए हार्दिक पांड्या दुबई से घड़ी ला रहे थे और उनको कस्टम विभाग ने पकड़ लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here