Home Uncategorized अविभाजित मध्यप्रदेश की सबसे पुरानी तहसील कटघोरा को अब जिला बनाना ही...

अविभाजित मध्यप्रदेश की सबसे पुरानी तहसील कटघोरा को अब जिला बनाना ही पड़ेगा, और उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी — ज्योति नंद दुबे

228
0

अविभाजित मध्यप्रदेश की सबसे पुरानी तहसील कटघोरा की उपेक्षा अब और बर्दाश्त नहीं होगी प्रदेश सरकार को जल्द से जल्द जिला बनाने की घोषणा कर देनी चाहिए उक्त आशय के विचार आज कटघोरा जिला बनाओ संघर्ष समिति के विशाल रैली एवं सभा में शामिल होते हुए राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष कोरबा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी ज्योति नंद दुबे ने व्यक्त करते हुए कहा की कटघोरा के साथ पिछले लंबे समय से अन्याय होता रहा है जबकि कटघोरा अविभाजित मध्य प्रदेश की सबसे पुरानी तहसील है इसके बाद भी उसे जिला नहीं बनाया जा सका जबकि अभी हाल ही में प्रदेश की कांग्रेस सरकार में कोरबा लोकसभा से गौरेला पेंड्रा मरवाही एवं मनेंद्रगढ़ को जब जिला बनाया गया उसी समय कटघोरा को भी जिला बनाना था किंतु कटघोरा के साथ भेदभाव किया गया अब यहां की जनता पूरी तरह से जिला बनाने की मांग को लेकर उद्वेलित हो चुकी है और सरकार को अब जिला बनाना ही पड़ेगा पिछले 100 दिन से जारी आंदोलन को आज एक विशाल रैली के रूप में सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर शहर को घूमते हुए कटघोरा एसडीएम को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here