
एसईसीएल दीपका एरिया के विद्युत और यांत्रिकी विभाग के महाप्रबंधक डीके सिंह 31 दिसंबर शुक्रवार को रिटायरमेंट हो रहे हैं । जिनका आज दीपका महाप्रबंधक सभागार में समस्तबएचओडी की उपस्थिति में सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। इस दौरान महाप्रबंधक डीके सिंह अपने सेवाकाल के दौरान किये कार्य अनुभव को सभी जनों के साथ साझा किया।
बता दे कि डी के सिंह के स्थान पर नये महाप्रबंधक जेपी सिंह पदभार ग्रहण करेंगे। वही कुछ दिनों पूर्व न्यू सीएचपी निजी हाथों में चली गई है, पदभार ग्रहण करते ही उनके सामने सीएचपी के सफलतापूर्वक संचालन की जिम्मेदारी भी एक नई चुनौती रहेगी।
वही ,सीबी सिंह गेवरा एरिया और जेपी सिंह दीपका एरिया के स्टाफ ऑफिसर E&M बनाए गए हैं। इसे लेकर आदेश एसईसीएल प्रबंधन की ओर से जारी कर दिया जगया हैं।

