Home Uncategorized CISF गेवरा में तीन जवान ने मिलकर एक जवान को पीटा, दीपका...

CISF गेवरा में तीन जवान ने मिलकर एक जवान को पीटा, दीपका थाने में अपराध दर्ज

854
0

गेवरा दीपका
एसईसीएल गेवरा में सीआईएसएफ जवानों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है जिसमें आरक्षक अरुण कुमार पिता सूर्यदेव उम्र 28 वर्ष दीपका थाने में उसके साथ हुए मारपीट की रिपोर्ट लिखाई है, थाने को दिए शिकायती पत्र में आरक्षक अरुण कुमार ने कहा उनके दूसरे सहकर्मी साथी जबरन ऑफिस के बाहर से बैरक अंदर जाने जबरदस्ती कर रहे थे जिसे उन्होंने अंदर जाने से मना किया ताबड़तोड़ तभी तीनो आरक्षक जीडी श्रीकांत, जिले सिंह और एसके शर्मा ने ताबड़तोड़ मारपीट कर उसे वही पटक दिया ।जिसे अन्य लोगो ने भी देखा है।
बताया गया कि छुट्टी नहीं मिलने और ड्यूटी नहीं लगाने के बाद पर तीनों आरक्षक गाली देते हुए जबरन मारपीट किया ।उक्त मामले में दीपका पुलिस ने भा द वि की धारा 294, 232,34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच करवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here