Home Uncategorized Valentine Day : प्रेमी युगल के लिए गूगल ने बनाया डूडल गेम!...

Valentine Day : प्रेमी युगल के लिए गूगल ने बनाया डूडल गेम! यहाँ जानें क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे?

238
0

आज वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2022) है। ऐसे ख़ास मौके पर आज गूगल ने प्यार भरा गूगल डूडल बना कर वैलेंटाइन डे पर बधाई संदेश दिया है। गूगल के इस डूडल में आपको दिल के साथ दो प्रेमी जोड़े दिखाई देंगे। इसे प्ले करने पर एक-दूसरे को फूल देकर प्यार का इजहार करते नजर आते हैं, जिसके साथ बैकग्राउंड में एक प्यारा सा म्यूजिक भी लगाया गया है। गूगल का आज का डूडल आपसी प्यार की निशानी है।

क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे

माना जाता है कि वैलेंटाइन दे की शुरुआत रोमन फेस्टिवल Lupercalia से हुई है। कपल्स इसकी शुरुआत 1 हफ्ते पहले से ही कर देते हैं। इसे रोम के पादरी संत वैलेंटाइन के नाम पर मनाया जाता है। यहां  क्‍लॉडियस नाम के शासक ने ये फरमान निकाला था कि कोई भी सैनिक शादी नहीं करेगा। क्योंकि ऐसा करने से उनकी बुद्धि और क्षमता कम होती है। लेकिन वैलेंटाइन नाम के संत ने इसका विरोध किया, लोगों को शादी के लिए प्रेरित किया और 14 फरवरी सन 269 को उन्हें फांसी पर चढ़ा दिया गया।

अलग-अलग तरीकों से वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। रोज डे से शुरु होकर चाकलेट डे, प्रपोज डे, टेडी डे, हग डे, प्रोमिस डे, किस डे और फिर आखिर में वैलेंटाइंस डे मनाया जाता है। सबसे पहले वैलेंटाइन डे सबसे ज्यादा अमेरिका, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम में ही मशहूर था। लेकिन इसके बाद 17-18 शताब्दी के समय इसे दुनिया के कई अलग-अलग हिस्सों में मनाया जाने लगा। फिनलेंड में लोग इसे फ्रेंड्स डे के रूप में मनाते हैं। यहां लोगों का मानना है कि प्यार सिर्फ रोमांटिक हो ऐसा जरूरी नहीं है।

हेमस्टर्स गेम को किया पेश

गूगल ने इस मौके पर दो हेमस्टर्स के इस गेम को पेश किया है। इसे प्ले करते ही ये दोनों दूर हो जाते हैं। अब इन्हें वापस मिलाने का जिम्मा प्लेयर के पास होता है। प्लेयर को गेम खेल कर इन्हें वापस मिलाना होता है। गूगल का ये वैलेंटाइन डे मनाने का अपना अलग ही अंदाज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here