Home Uncategorized दीपका एरिया प्रगति नगर आवासीय परिसर डस्ट के प्रकोप की शिकायत को...

दीपका एरिया प्रगति नगर आवासीय परिसर डस्ट के प्रकोप की शिकायत को लेकर पार्षद अरुणीश तिवारी ने एसईसीएल दीपका क्षेत्र के महाप्रबंधक रंजन प्रसाद साह से चर्चा करते हुए कारगर कदम उठाने का आग्रह किया

1019
0

एसईसीएल दीपका क्षेत्र के आवासीय परिसर प्रगति नगर में मिल रही लगातार डस्ट के प्रकोप की शिकायत को लेकर आज पार्षद एवं भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति सदस्य अरुणीश तिवारी ने एसईसीएल दीपका क्षेत्र के महाप्रबंधक रंजन प्रसाद साह से चर्चा करते हुए कारगर कदम उठाने का आग्रह किया जिस पर संज्ञान लेते हुए महाप्रबंधक ने जीएम संचालन पार्थो मुखर्जी को निर्देशित करते हुए एक टीम बनाकर सर्वे कर डस्ट की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने का निर्देश दिया आज संध्या जीएम संचालन पार्थो मुखर्जी के साथ पार्षद अरुणीश तिवारी, स्टाफ ऑफीसर सिविल पीएसएन मूर्ति, सीनियर मैनेजर नरेश प्रसाद ,वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक जेके दुबे एवं वेलफेयर कमेटी के सदस्य सृष्टिधर तिवारी, डालचंद सोनी, सबोर्डिनेट इंजीनियर चिटनिस ने मुख्य मार्गों का निरीक्षण करते हुए डस्ट की रोकथाम का सर्वे किया जिस पर संयुक्त रूप से निर्णय लिया गया कि डस्ट के रोकथाम का एकमात्र उपचार अनवरत रूप से सड़क में पानी छिड़काव रोड में लगे स्प्रिंकलर को पूर्ण रूप से उचित संचालन एवं उक्त कार्य की सतत निगरानी का निर्णय लिया गया। डस्ट से बचाव के लिए कारगर कदम उठाए जाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए पार्षद तिवारी ने कहा कि प्रगति नगर वासियों को दो समस्याओं से मुक्त कराना बेहद जरूरी है एक तो जलभराव की समस्या और दूसरा डस्ट प्रबंधन ने इसकी रोकथाम के लिए अस्वस्थ किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here