
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 27 फरवरी के तहत 0 से 5 वर्ष के नन्हे बच्चो को पल्स पोलियो की दवा पिलाई गई। दीपका में विभिन्न स्थानों में पोलियो की सैकड़ों खुराक दी गई दीपका चौक में भाजपा नेता जिला महामंत्री पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपक जायसवाल ने बच्चों को “दो बुंद जिंदगी की” पल्स पोलियो की दवा पिलाकर दो बूंद बार-बार पोलियो से जीत रहे बरकरार की मंत्र का उच्चारण कर पोलियो से जीत बरकरार रखने की बात कही तथा पल्स पोलियो अभियान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।। स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी केंद्र, हाई स्कूल स्काउट गाइड की टीमों ने हिस्सा लेकर पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम को सफल बनाया। पल्स पोलियो अभियान दीपका चौक के इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से एनएम श्रीमती विद्या साहू, हाई स्कूल दीपका से शिक्षिका आशा लता कौशिक,स्काउट गाइड गीता बिंदिया मेघा फरहत नीलिमा ने सहयोग प्रदान किये और पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाया।
