
गेवरा दीपका न्यू देवेंद्र खरे:- छत्तीसगढ़ ऑलंपिक को लेकर लोगों मे खासा उत्साह देखने को मिल रहा है ,हर पंचायतों, वार्डो में खेल का जो माहौल दिख रहा उससे निश्चित ही शासन के योजना ज़मीन पर दिखाई दे रही है। न.पा अध्यक्ष संतोषी दीवान ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच गांव-गाँव शहर- शहर अपनी जमीनी हकीकत को बयान कर रही है। बच्चों ने अपनी परम्परा का खेल गिली डंडा,बाँटी,कित-कित,जो समाज धीरे धीरे भूलते जा रही थी आज फिर से अपनी खोई हुई मुल संस्कृति, खेल को ये ऑलंपिक के माध्यम से समेट रही है, ताकि छत्तीसगढ़ के आत्मा को बचाया जा सके। श्रीमती दीवान ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से बच्चों के प्रति अपनी मुल भावना का विकास हो रहा है दौरा कार्यक्रम मे मुख्य रूप से भोला सिंह ठाकुर सीएमओ नगर पालिका दीपका, विशाल शुक्ला विधायक प्रतिनिधी,नितेश शर्मा जिला महासचिव युवा कांग्रेस, वरिष्ठ कांग्रेस नेता उत्तम दुबे, राजीव मितान क्लब के अध्यक्ष शैत मसीह, लोकेश महंत एवम उपस्थित थे

