Home Uncategorized छत्तीसगढ़ राज्य के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक...

छत्तीसगढ़ राज्य के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन के लिए छत्तीसगढ शासन को हम सब के तरफ से आभार : संतोषी दीवान

458
0

दीपका – छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नागरीय क्षेत्रो में प्रोत्साहित करते हुए खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा खेल भावना का विकास करने हेतु मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। पहले चरण में राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर हुई इसके बाद जोन स्तरीय स्पर्धा 15 अक्टूबर से शुरूआत हो गई हैं। जिसमें राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर विजयी प्रतिभागी शामिल हुए। इसके अंतर्गत जोन स्तरीय स्पर्धा को मेज़बानी करने का अवसर राजीव युवा मितान क्लब दीपका को मिला। इसमें दीपका और पाली की क्लब स्तर के प्रतिभागी शामिल हुए।
इस छतीसगढ़िया ओलंपिक के तहत 15 अक्टूबर को श्रमवीर स्टेडियम प्रगतिनगर में लंबी कूद, 100 मीटर दौड़,लंबी कूद, भंवरा समेत अन्य पारंपरिक खेलो का प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों की तादात में क्लब स्तर पर विजयी प्रतिभागी शामिल हुए। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए छतीसगढ़िया ओलंपिक खेल प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा को दिखाया।
इस छतीसगढ़िया ओलंपिक खेल प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ 6-18 वर्ष पुरुष वर्ग में प्रथम अंकुर मिश्रा दीपका , लंबी कूद में अमित सिंह दीपका , भंवरा में सुशील कौशिक विजेता रहे। सभी प्रतिभागीयों को नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोषी दीवान एवं सी.एम.ओ भोला सिंह ठाकुर ने अपनी शुभकामनाऐं दी। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल प्रतियोगिता के कार्यक्रम में बतौर अतिथि सांसद प्रतिनिधि पोषक दास महंत , विधायक प्रतिनिधि विशाल शुक्ला , पार्षद अरुनीश तिवारी , पार्षद राकेश सिंह , पूर्व पार्षद उत्तम कुमार दुबे उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा मितान क्लब के अध्यक्ष लोकेश महंत , शेत मशीह , विक्रम सिंह राजपूत , नितेश शर्मा , सचिव कुमार राव मणिराम निराला , कोषाध्यक्ष कृष्णकांत साहू , देवेंद्र खरे और नगरपालिका स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here