Home Uncategorized छ ग शासन के पूर्व खाद्य आयोग अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे दूसरी...

छ ग शासन के पूर्व खाद्य आयोग अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे दूसरी बार बनाए गए सरगुजा जिला के भाजपा प्रभारी

315
0

गेवरा दीपका न्यूज़:-

आगामी चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा ने कमरकस रखी है और छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिलों में संगठन ने प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है।
इसमें सरगुजा जिला के भाजपा प्रभारी छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व खाद्य आयोग अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे के दमदार नेतृत्व और संगठनात्मक मजबूती को देखते हुए पार्टी ने लगातार दूसरी बार जिला प्रभारी बना कर पुनः भरोसा जताया है।
बता दे ज्योति नंद दुबे कोरबा जिले के कोयलांचल नगरी दीपका से आते हैं ज्योति नंद दुबे कोरबा जिले के भारतीय जनता पार्टी के विश्वसनीय और लोगों के बीच संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं निरंतर सक्रिय रहने वाले एकमात्र नेता हैं इनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here