
गेवरा दीपका न्यूज़ :-दीपका कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज महात्मा गांधी की 75 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पूज्य बापू के मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन के भाव से गांधीजी के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश युवक कांग्रेस के पूर्व महामंत्री एवं जिला युवक कांग्रेस ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष रजनीश तिवारी,विधायक प्रतिनिधि विशाल शुक्ला, पूर्व पार्षद उत्तम दुबे,पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के सचिव विनोद कर्ष, कांग्रेस नेता दिलीप सिंह नीरज मिश्रा, रामचरित शुक्ला, प्रकाश सोनवानी, राकेश गर्ग,मृणाल सिंह चौहान सहित अन्य कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद थे एवं गांधी जी के पुण्यतिथि पर आसपास में साफ सफाई करते हुए श्रमदान किया गया और कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रजनीश तिवारी ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में यह बताया कि गांधी की दृष्टि में मानवीय भेदभाव ईश्वर के प्रति अपराध है महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पथ पर चलने वाले क्रांतिकारी वीर योद्धा थे स्वतंत्रता के लिए वे हर आंदोलन शांति की राह पर चलते रहे गांधीजी राजनीति में शुचिता लाना चाहते थे तो महिला सशक्तिकरण के पक्ष और दलित उत्पीड़न के खिलाफ मशाल जलाई थी अतः गांधीजी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी मानी जाएगी जब हम सभी लोग उनके पद चिन्हों पर चलकर उनके सिद्धांतों की अलख को जगाए रखेंगे

