Home Uncategorized सूरजपुर जिला के भैयाथान BJP मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह के ऊपर...

सूरजपुर जिला के भैयाथान BJP मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह के ऊपर रेत माफियाओं द्वारा किए गए प्राणघातक हमले के विरोध में आज BJP मोर्चा दीपका मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह के नेतृत्व में प्रदेश के गृह मंत्री के नाम एक ज्ञापन पत्र नगर पुलिस अधीक्षक श्री रावेनसन गुरीया जी एवं थाना प्रभारी दीपका श्री अभिनव कांत सिंह जी को सौंपा गया।

639
0

गेवरा दीपका न्यूज़:-सूरजपुर जिला के भैयाथान भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह के ऊपर रेत माफियाओं द्वारा किए गए प्राणघातक हमले के विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा दीपका मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह के नेतृत्व में प्रदेश के गृह मंत्री के नाम एक ज्ञापन पत्र नगर पुलिस अधीक्षक श्री रावेनसन गुरीया जी एवं थाना प्रभारी दीपका श्री अभिनव कांत सिंह जी को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार से मांग की गई है कि अभिलंब रेत माफियाओं के गुर्गों एवं हमलावरों को गिरफ्तार कर कठोर से कठोर कानूनी कार्यवाही कर जेल भेजा जाए। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा दीपका मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल दीपका मंडल महामंत्री अविनाश सिंह एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल दीपका सोसल मीडिया प्रभारी नवीन साहू एवं भाजयुमो नेता अभिषेक तिवारी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here