
एस ई सी एल एवं गेवरा क्षेत्र ने वित्तीय वर्ष 22-23 में एक अद्भभुत एवं अब तक का सर्वाधिक एवं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया ।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर कोल माइंस आफिसर्स एसोसियेशन एस ई सी एल के महासचिव गौरीशंकर प्रसाद, तथा गेवरा क्षेत्र के अध्यक्ष एस परीदा, सचिव अरुन्जय कुमार, ने एस ई सी एल के ओजस्वी अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक आदरणीय डॉ प्रेम सागर मिश्रा सर से मुलाकात कर उन्हें इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए बधाई दी एवं उनके प्रेरणादायी नेतृत्व व मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
इसी कड़ी में अधिकारी संघ के इन पदाधिकारियों ने एस ई सी एल के सम्माननीय निदेशकगण , आदरणीय श्री एस के पाल सर, श्री श्रीनिवासन सर, श्री डी आचार्य सर से भी मुलाकात कर उन्हें बधाई दी एवं उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
