
गेवरा दीपका न्यूज़:- कल दिनांक 30 जून को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद परम सम्माननीय स्वर्गीय बंशीलाल महतो जी का जन्म जयंती का कार्यक्रम दीपका नगर में रखा गया है,
जिसमें प्रमुख रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरण, वाल्मीकि मोहल्ला में पेन कॉपी का वितरण , एन,सी,एच हॉस्पिटल में पौधारोपण एवं विभिन्न वार्डों में सामाजिक कार्य किए जाएंगे।

