
गेवरा दीपका न्यूज़ :-दीपका :- माननीय विधायक पुरुषोत्तम कंवर जी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोषी दीवान जी एंव नगर पालिका पार्षदों के द्वारा नगर पालिका परिषद कार्यालय दीपका में नगर पालिका क्षेत्र के समस्त नागरिकों के सुविधा हेतु छ.ग.प्रदेश कांग्रेस सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री मितान, योजना अंतर्गत हमर सरकार-हमर द्वार सेवा पहुंची आपके द्वार का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भोला सिंह ठाकुर, विशाल शुक्ला विधायक प्रतिनिधी, रामकुमार कंवर, गया प्रसाद चंद्रा, केदारनाथ सिंह, अंजना जायसवाल, नीलकुसुम खेस, हरिणारायण यादव, कुलदीप तिवारी, देवेंद्र खरे, शेत मसीह, लोकेश महंत एवम नगर पालिका कर्मचारीगण उपास्थित थे
