
राजीव युवा मितान क्लब द्वारा रविवार को दीपका मे प्रदेश के महान सपूत स्व बिसाहू दास महंत , स्वतन्त्रता सेनानी को दी श्रद्धांजलि l पृथक राज्य के स्वप्नद्रष्टा और छत्तीसगढ़ के सच्चे सपूत थे,एक सामान्य किसान परिवार में जन्म हुआ और अपनी प्रवीणता के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त कर चाम्पा में शिक्षकीय कार्य करने लगे , कांग्रेस ने उन्हें नवागढ़ , बाराद्वार और चाम्पा विधान सभा से टिकट दी और वे कभी चुनाव नही हारे, उनकी राजनीतिक कुशलता के कारण 1977 में उन्हें ओपीजिसशन लीडर बनने का मौका मिला पर उन्होंने उसे अर्जुन सिंह जी को बनने की अनुशंसा की,कम समय मे उनका निधन छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी क्षति थी l
अविभाजित माध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री स्व. बिसाहू दास जी की पुण्यतिथि पर राजीव युवा मितान क्लब दीपका ने याद किया l राजीव युवा मितान क्लब दीपका के अध्यक्ष नें कहा की स्व. महंत जनप्रिय राजनेता थे एवं छत्तीसगढ़ अंचल के कृषक , आदिवासी को विशेष स्थापना देने के लिए अपना भरपूर योगदान दिया l चार बार मध्यप्रदेश कैबिनेट मंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष के रूप में उनके ऐतिहासिक कार्य निर्वहन की क्षमता को भी भुलाया नहीं जा सकता l स्व. महंत कबीर पंथी होने के साथ गांधीवादी विचारक भी थे l सदा जीवन उच्च विचार की गरिमा को हमेशा अपने जीवन की उच्चतम मूल्य मानते थे l सरलता सहजता व मिलन सरिता के वे एक जीवंत प्रतिमूर्ति थे l
