Home Uncategorized एसईसीएल निदेशक मंडल के सदस्य श्री देवाशीष आचार्या के मुख्य आतिथ्य में...

एसईसीएल निदेशक मंडल के सदस्य श्री देवाशीष आचार्या के मुख्य आतिथ्य में किया गया अंतर क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का कुशल समापन

567
0

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड गेवरा क्षेत्र द्वारा अंतर क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ दिनाँक 20/12/23 को श्री एस. के मोहंती महाप्रबंधक गेवरा क्षेत्र द्वारा किया गया जिसमें एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों बैकुंठपुर, भटगांव, बिश्रामपुर, चिरिमिरी, हसदेव, जमुना कोतमा, जोहिला, सोहागपुर, रायगढ़, एसईसीएल हेड क्वार्टर बिलासपुर, गेवरा, कुसमुंडा, दीपका, सीडब्ल्यूएस कोरबा समेत मेजबान कोरबा की टीमों ने हिस्सा लिया है तत्पश्चात दिनाँक 21/12/23 को एसईसीएल अंतर क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन समारोह एसईसीएल निदेशक मंडल के सदस्य श्री देबाशीष आचार्या निदेशक (कार्मिक) के मुख्य आतिथ्य में उत्साह पूर्वक किया गया।


निदेशक आचार्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में अनुशासन का महत्व समझाया और कहा कि हर बार की तरह एथेलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए गेवरा स्टेडियम को ही चुना गया और एसईसीएल के कुल उत्पादन में गेवरा का 70 प्रतिशत योगदान रहता है जो एक बहोत ही गर्व की बात है।
समापन समारोह में एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के सभी जेसीसी, वेलफेयर, सेफ्टी व एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे साथ ही विभागाध्यक्ष अधिकारी – कर्मचारी अधिक संख्या में उपस्थित होकर समारोह को सफल बनाने में योगदान दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here