Home Uncategorized सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल दीपका में क्रिसमस डे मनाया गया।

सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल दीपका में क्रिसमस डे मनाया गया।

666
0

सेंट थॉमस स्कूल दीपका में क्रिसमस डे मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि एसईसीएल दीपका क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक अमित सक्सेना अध्यक्ष दीक्षा महिला समिति दीपका श्रीमती आभा सक्सेना, फादर रेवरेंट जोएल अब्राहम, निज सचिव आर के पांडे, श्रमिक संगठन बीएमएस से जी उद्यान,एच एम एसतरुण राहा, एवं सेंट थॉमस स्कूल के प्राचार्य रेवरेंट शिजू रोबर्ट ने अध्यक्षता की।

जी एम अमित सक्सेना तथा अन्य उपस्थित अतिथियों ने दिप प्रज्वलित कर प्रार्थना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया

क्रिसमस पर्व हमें प्यार और उदारता का संदेश देता है
अमित सक्सेना
एसईसीएलदीपिका क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक अमित सक्सेना ने पूरे विद्यालय परिवार और बच्चों को क्रिसमस पर्व की बधाई देते हुए
अपने सारगर्भित उद्बोधन देते हुए कहा कि
क्रिसमस पर्व लोगों के लिए प्यार और उदारता का संदेश देता है छात्रों को अपने जीवन मैं कुछ करना है तो एक लक्ष्य निर्धारित करते हुए आगे बढ़ना होगा। निश्चित ही हम हमारे लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए खुश होकर यदिमेहनत करेंगे तो निश्चित ही सफलता हमारे कदमों को चूमेगी जीवन मे खुश रहने, उसे पाने और समाज के प्रति उदार रहते हुए जीवन मे खुश रहने आशीर्वाद प्रदान किया। प्राचार्य शिजू रोबर्ट ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्रों को जीवन मे उमंग और आगे बढ़ने , क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में छात्रों ने इस दिन को यादगार बनाते हुए अपने मधुर गीतों एवं नृत्य से सभी को भाव विभोर कर आकर्षक प्रस्तुति दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here