Home Uncategorized अभाविप प्रदेश सह मंत्री जी ने कहा….देश हमे देता है सब कुछ,...

अभाविप प्रदेश सह मंत्री जी ने कहा….देश हमे देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखे, इस भाव में भारत के प्रत्येक व्यक्ति को जीना है।

344
0

अभाविप कोरबा जिले के दीपका इकाई द्वारा पुलवामा हमले में शहीद हुए अमर जवानों को याद करते हुए एक दीप शहीदों के नाम एवं बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रांत सह मंत्री सुश्री राशि त्रिवेदी जी उपस्थित रही। इस कार्यक्रम कि शुरुआत सरस्वती पूजा के साथ हुई। तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस कार्यक्रम में आर्मी के रिटायर्ड आफिसर श्री नन्द किशोर सिंह राजपूत जी एवं आर्मी में कार्यरत श्री प्रशांत यादव जी उपस्थित रहें। जिन्हे प्रदेश सह मंत्री एवं नगर अध्यक्ष, नगर मंत्री द्वारा सम्मानित भी किया गया। इसके पश्चात् प्रदेश सहमंत्री राशि त्रिवेदी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि” यदि हम आज बिना किसी प्रकार के भय के खुशहाली से अपना जीवन यापन कर रहे हैं तो इसका श्रेय मां भारती के उन वीर सपूतों को जाता हैं जिन्होंने हमारे देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। देश के जवान सरहद के बाहर से देश की रक्षा कर रहें हैं और परिषद् देश के अंदर युवाओं को एवं समाज को एक दिशा देने का कार्य कर रही है। देश हमें देता हैं सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखे, इस भावना के साथ हमें जीना हैं। इसके बाद विद्यालय के कुछ बच्चो के द्वारा गीत-कविताओं कि भी प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात नगर अध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाद स्वर्णकार सर ने अपने उद्बोधन में पुलवामा हमले एवं देश के लिए शहीद हो चुके जवानों के बारे में बतलाया। इसके साथ ही उन्होंने देश के माता-पिता से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को संस्कार के माध्यम से अपने देश के वीरों, सपूतों व शहीदों के बारे में जानकारी दे, ताकि अपना आने वाला भारत देश परम वैभव को प्राप्त हो सके। नगर संघ चालक श्री लल्लू सिंह के साथ नगर संघ कार्यवाह अशोक राजवाड़े जी ने भी उपस्थित होकर देश के वीर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए उन्हें याद किया। नगर मंत्री आयुष शर्मा द्वारा सभी को आभार व्यक्त करने बाद दो मिनट के मौन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर संघ चालक श्री लल्लू सिंह जी एवं नगर कार्यवाहक डॉक्टर अशोक राजवाड़े जी, इसके अलावा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कि राष्ट्रीय कलामंच प्रांत प्रमुख सुश्री स्वाति राजवाड़े जी, रायगढ़ विभाग छात्रा प्रमुख सुश्री आशिका सिंह जी, कोरबा जिला के जिला संयोजक श्री प्रशांत सिंह जी, नगर अध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाद स्वर्णकार सर, नगर मंत्री व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आयुष कुमार शर्मा, कार्यक्रम प्रमुख अंकुश साहू, सह प्रमुख सत्यम शुक्ला, नगर सह मंत्री आंचल जायसवाल, मोनू बंसल,नगर कोष प्रमुख व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यम यादव, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक यादव , सह कोश प्रमुख आशुतोष साहू, नगर कार्यकारणी सदस्य रिशु एवं अन्य उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here