Home Uncategorized कोरबा : युक्तियुक्त करण के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ...

कोरबा : युक्तियुक्त करण के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के साथ कोरबा जिले के शैक्षिक संगठनों मे आक्रोश, मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

286
0

कोरबा 19 अगस्त 2024 : छ ग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर आज 16अगस्त को कोरबा जिले के शिक्षा विभाग में कार्यरत सभी शैक्षिक संगठनों के द्वारा  समर्थन प्रदान करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 02अगस्त को जारी युक्ति युक्त कारण के विरोध में जिला कलेक्टर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री,सचिव स्कूल शिक्षा, संचालक लोक शिक्षण के नाम ज्ञापन सौपा  गया।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी युक्ति युक्त कारण निर्देश पूर्णतया अव्यवहारिक होने के साथ-साथ  राजपत्र के नीति निर्देश,2008 मे जारी सेटअप (पद संरचना ) एवं 2014 की युक्तिकरण निर्देश के विपरीत हैं। 02 अगस्त 2024 में जारी युक्तिकरण निर्देश के क्रियान्वयन होने पर हजारों हजार शिक्षक, हजारों स्कूल, स्कूलों में कार्यरत सफाई कर्मचारी रसोईया कर्मचारी, कलेक्टर दर एवं दैनिक वेतन भोगी के रूप में कार्य करने वाले कर्मचारी  बुरी तरह प्रभावित होंगे। विधानसभा निर्वाचन 2023 के पूर्व  वर्तमान सरकार द्वारा मोदी की गारंटी को अमल में लाने संकल्प पत्र जारी किया गया था जिसमें पूर्व सरकार के द्वारा युक्ति युक्त कारण कर  विद्यालय बंद किए गए थे उसे पुनः चालू करने वादे किए गए थे। वर्तमान में शिक्षा विभाग में युक्ति युक्त करण किया जाना किसी भी मायने में उचित प्रतीत नहीं होता, पूर्णतः अव्यवहारिक है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष ओमप्रकाश बघेल,  जिलाध्यक्ष नित्यानंद यादव  द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि वर्तमान में जारी युक्ति युक्त करण निर्देश नई शिक्षा नीति 2020, शिक्षा, शिक्षक एवं स्कूल हित मे नही है इसलिए युक्तियुक्त करण निर्देश को निरस्त किया जाना ही उचित होगा। स्कूल शिक्षा विभाग  यदि शिक्षक हित में निर्णय लेना चाहती है तो पहले पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण करे। आज 16 अगस्त को ज्ञापन के माध्यम से आंदोलन की आगाज  हो चुका है आने वाले समय मे पुरे प्रदेश के शिक्षक संवर्ग सड़क की लड़ाई लड़ने तैयार होंगे। माननीय  संवेदनशील मुख्यमंत्री जी से प्रदेश में कार्यरत शिक्षक संवर्ग विनम्र आग्रह करती है कि शिक्षा एवं शिक्षक हित में युक्ति युक्त करण प्रक्रिया को निरस्त करने निर्णय लेने विचार करें।*

छ ग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ द्वारा पूर्व निर्धारित 16अगस्त 2024 को ज्ञापन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के साथ साथ कोरबा जिले के समस्त शैक्षिक संगठन के द्वारा युक्तियुक्त करण ,ऑनलाइन अवकाश के विरोध में एवम पूर्व सेवा की गणना के सम्बन्ध में तहसीलदार कोरबा सविता सिदार को ज्ञापन सौपा गया। उंक्त ज्ञापन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ से कार्यकारी प्रांताध्यक्ष ओम प्रकाश बघेल जिला अध्यक्ष नित्यानन्द यादव,कार्यकारी जिला अध्यक्ष बल्लभ दास वैष्णव,जिला संयोजक सादिक अंसारी,रामनाथ बघेल,जिला सचिव भगत राम रत्नयका, महासचिव घनश्याम भास्कर,जिला उपाध्यक्ष अशोक कश्यप,ब्लॉक अध्यक्ष कटघोरा विनय राय, ब्लॉक अध्यक्ष करतला जय कृष्ण राठिया,ब्लॉक अध्यक्ष पोंड़ी विनय झा,ब्लॉक अध्यक्ष पाली मनिंद्र पांडे,ब्लॉक अध्यक्ष कोरबा दिगम्बर कौशिक,ललित जगत,मनमोहन सिंह राठिया,मलेश्वर पैकरा, सुख दास महंत,राघवेन्द्र राठौर,टीका राम राठिया,अरुण पैकरा,मनीष श्रीवास,विजय ताम्रकार,पवन मानिकपुरी, असरफ खान,संतोष यादव,धनेश्वर इंदुवा,दीपक चन्द्र गर्ग,मनोज श्रीवास,सागर राठिया,मनोज पटनवार,सत्येंद्र साहू,यादन कंवर,आसन दस दीवान,राम कुमार कौशिक,करम सिंह राठिया,नीलेश साहू,विकास राठौर,अजय साहू,बागर सिंह राठिया,महेंद्र पटेल,राम लाल कंवर,उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष ओमप्रकाश बघेल द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई।
            

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here