
गेवरा दीपका न्यूज़ :-गेवरा प्रीमियर लीग सीजन 2 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को एसईसीएल गेवरा के मुख्य महाप्रबंधक एस के मोहंती के मुख्य अतिथि में किया गया.
मैच के शुभारंभ अवसर पर आईपीएल की तर्ज पर होने वालेइस मैच में छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल दीपका एवं सरस्वती शिशु मंदिर दीपका के स्कूली बच्चों द्वारा पारंपरिक छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य के साथ किया गया.
जिसकी तारीफ आए हुए अतिथियों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की और भाव विभोर हो गए.
गेवरा प्रीमियर लीग के द्वारा खेला जाने वाला यह मैच 20 ओवर का होगा जिसमें कुल 5 टीम एवं 70 खिलाड़ियों के द्वारा यह मैच सुबह 8:30 से खेला जाएगा एवं दूसरा मैच 12:30 बजे से शुरू होगा.
मैच का उद्घाटन चमचमाती हुई विजयी ट्रॉफी से पर्दा हटा कर एसईसीएल गेवरा के मुख्य महाप्रबंधक एस के मोहंती के द्वारा किया गया।
इस मैच की शुरुआत यंग राइजिंग स्टार वर्सेस लक्ष्मी लायन गेवरा की टीमों के बीच खेला जाएगा।

यहां सभी पांचों टीमों के कप्तान और टीम के ऑनर सदस्य मे यंग राइजिंग स्टार के ऑनर तनवीर अहमद एवं कप्तान हरभजन सिंह एवं लक्ष्मी लायन गेवरा के आनर् विजय पंजवानी कप्तान मृणाल बोराल की टीमों के द्वारा खेला जाएगा
गेवरा प्रीमियर लीग सीजन 2 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य महाप्रबंधक एस के मोहंती ने स्टेडियम में उपस्थित सभी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय लिया एवं मैच की परंपरा को निभाते हुए इसकी शुरुआत की
इस आयोजन में उपस्थित एसईसीएल गेवरा प्रोजेक्ट के महाप्रबंधक एस के भाटी एवं एसईसीएल गेवरा के कार्मिक प्रबंधक एस परिडा ने भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए उद्बोधन दिया।
एवं इस अवसर पर आए हुए आगंतुक अतिथियों का आभार प्रदर्शन गेवरा प्रीमियर लीग संस्थापक सदस्य तनवीर अहमद के द्वारा किया गया.
