
छत्तीसगढ़ आईएएस एसोसिएशन (IAS Association) के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। एसोसिएशन में आईएएस मनोज कु. पिंगुआ (Manoj K. pingua) को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रीता शांडिल्य (Rita Shandilya) को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
एसोसिएशन ( Association) में आईएएस आर प्रसन्ना को सचिव, धनंजय देवांगन व तंबोली अय्यज फकीर भाई को संयुक्त सचिव, शारदा वर्मा को कोषाध्यक्ष, हिम शिखर गुप्ता को सांस्कृतिक सचिव और के.सी. देवसेनापति को खेल सचिव बनाया गया है वहीं कार्यकारी सदस्य के रुप में निरंजन दास, रीना बाबा साहेब कंगाले, अंबालागन पी., अंकित आनंद, नीरज कुमार बंसोड़ व कार्तिकेय गोयल को नियुक्त किया गया है।

