
मध्यप्रदेश की सरकार ने सरकारी कर्मचारियों दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है। राज्य के सभी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। यह महंगाई भत्ता अक्टूबर के वेतन में जोड़ा जाएगा और नवंबर में दिया जाएगा।
इसके साथ ही अब प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को मिलने वाला कुल महंगाई भत्ता 12% से बढ़कर 20% हो जाएगा। कोरोना काल में राज्य की वित्तीय स्थिति बुरी तरह प्रभावित होने से सरकारी सेवकों को जुलाई 2020 और जनवरी 2021 में मिलने वाली वेतनवृद्धि भी स्थगित कर दी गई थी।
राज्य सरकार ने अब यह निर्णय लिया है कि इस लंबित वेतनवृद्धि का 50% नवम्बर 2021 में भुगतान होने वाले अक्तूबर 2021 के वेतन के साथ दिया जाएगा.वहीं लंबित वेतनवृद्धि की शेष 50% राशि, मार्च 2022 में भुगतान होने वाले फरवरी 2022 के वेतन के साथ भुगतान की जाएगा।
दरअसल, एमपी में कर्मचारियों को कोविड की वजह से दो साल से वेतन वृद्धि नहीं हुई थी। कर्मचारी लंबे समय से महंगाई भत्ता में वृद्धि की मांग कर रहे थे। इस बार सरकार ने दिवाली से पहले उन्हें सौगात दी है। सीएम ने कहा कि सभी शासकीय सेवकों को ये बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता नवंबर 2021 में भुगतान होने वाला है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2021 के वेतन में जुड़कर मिलेगा।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस लंबित वेतनवृद्धि का 50% नवंबर 2021 में भुगतान होने वाले अक्तूबर 2021 के वेतन के साथ दिया जाएगा। लंबित वेतनवृद्धि की शेष 50% राशि, मार्च 2022 में भुगतान होने वाले फरवरी 2022 के वेतन के साथ भुगतान की जाएगी।


