
देश के मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी सेबी (SEBI) ने अरबपति उद्योगपति अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता लिमिटेड (Vedanta Ltd.) को ऑडिट कमेटी की पूर्व-मंजूरी के बिना 1,407 करोड़ रुपये के संबंधित पक्ष लेनदेन के क्रियान्वयन को लेकर चेतावनी जारी की है.
वेदांता ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में सेबी की ओर से दिए गए चेतावनी पत्र की जानकारी दी है. पत्र ने कहा गया है कि यदि कंपनी ने भविष्य में भी इसे दोहराया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
मेटल सेक्टर की लीडिंग कंपनी के इंडिपेंडेंट ऑडिटर ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में संबंधित पक्ष के लेनदेन को उजागर किया था. लेनदेन की प्रकृति का खुलासा किए बिना कंपनी ने कहा कि इसे कारोबार के सामान्य नियमों के तहत किया गया था.


