Home Uncategorized अंबिकापुर: शार्ट सर्किट के कारण बैंक में लगी आग, कंप्यूटर समेत दस्तवेज...

अंबिकापुर: शार्ट सर्किट के कारण बैंक में लगी आग, कंप्यूटर समेत दस्तवेज जलकर ख़ाक

220
0

अंबिकापुर। शहर के सीतापुर इलाके के सेंट्रल बैंक में बीती रात शार्ट सर्किट के कारण में आग लग गई। आग बेकाबू होता उससे पहले रात्रिगश्त पर निकली पुलिस दल की नजर पड़ गई और उन्होंने आसपास मौजूद लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। शार्ट सर्किट की वजह से लगी आग के कारण ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। आग में कुछ दस्तावेज जलकर राख हो गए और कंप्यूटर सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गया है ।

मिली जानकारी अनुसार मंगलवार देर रात 1 बजे रात्रिगश्त पर निकली पुलिस दल को सेंट्रल बैंक से धुआं निकलता नजर आया। उन्हें लगा कि पटाखे की वजह से धुआं उठ रहा है किंतु उन्होंने जब करीब जाकर देखा तो सारा माजरा समझ में आया। बैंक के अंदर आग की लपटें उठ रही थी जो बढ़ते जा रही थी।

गश्तदल ने तत्काल इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी। मामले की गम्भीरता देख थाना प्रभारी रूपेश नारंग थाने से अतिरिक्त जवान लेकर मौके पर पहुँचे और आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। इस बीच अम्बिकापुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी बुला ली गई थी। पुलिस एवं लोगों की सूझबूझ से घंटों मशक्कत के बाद आखिरकार बैंक में लगी आग पर काबू पाया जा सका।

शाखा प्रबंधक किशोर कुमार ने बताया कि शार्ट सर्किट की वजह से बैंक में आग लगी थी। आग की चपेट में आने से प्रबंधक के केबिन में रखे कुछ दस्तावेज जले है। इसके अलावा कंप्यूटर सेट, सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त हुआ है एवं अन्य दस्तावेज सुरक्षित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here