बीती रात एस ई सी एल दीपिका खदान से डीजल चोरी कर ले जा रहे हैं एक बोलेरो वाहन को सायबर सेल की टीम आरक्षक संतोष तिवारी, गौरव चन्द्रा, राजेश कंवर ने पकड़ा है वाहन में 7 डिब्बों में 35 लीटर के हिसाब से जरकिन में खदान से निकाले हुए डीजल समेत डीजल निकालने में उपयोग की जाने वाली पाइप रखे हुए थे दीपका खदान के मुहाने में पुलिस ने घेराबंदी कर बोलेरो वाहन समेत आरोपी फुलेश्वर् को धर दबोचा वाहन में सवार दो अन्य आरोपी पप्पू और मोटू फरार हो गए बताया जा रहा है कि फरार आरोपी समेत पकड़े गए आरोपी
हरदी बाजार और रामपुर निवासी है जिनके द्वारा एसईसीएल की खदानों से डीजल चोरी का काम किया जाता है
गौरतलब है कि करोड़ों रुपए के खर्च के बावजूद सी आई एस एफ के द्वारा डीजल और कोयला चोरी पर अंकुश नही लग पा रहा है
