Home Uncategorized कटघोरा विधानसभा विधायक पुरषोत्तम कंवर ने होलिका दहन एवं रंग उत्सव की...

कटघोरा विधानसभा विधायक पुरषोत्तम कंवर ने होलिका दहन एवं रंग उत्सव की जिले वासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी…

454
0

गेवरा/दीपका न्यूज़ देवेंद्र खरे:- कटघोरा विधानसभा विधायक पुरषोत्तम कंवर ने होलिका दहन एवं रंग उत्सव की जिले वासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं । विधायक कंवर ने कहा, होली रंगो तथा हँसी-खुशी का त्योहार है। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है, इस दिन सारे लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूल कर गले लगते हैं और एक दूजे को अबीर, गुलाल लगाकर बधाईयां देते हैं। यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है, जो आज विश्वभर में मनाया जाने लगा है। विधायक कंवर ने जिले वासियों से आग्रह करते हुए कहा कि, होली के उत्सव की खुशियों में इस बात का विशेष ध्यान रखे की, महामारी कोरोना संक्रमण का खतरा समाप्त नही हुआ है इससे बचाव के हर सावधानियों का ध्यान रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here