
*कहा कोयलांचल क्षेत्र गेवरा दीपका सहित पूरा जिला प्रदूषण की चपेट में*
*खदान क्षेत्रों में हो रही चोरियों पर भी ध्यानाकर्षण कराया*
*क्षेत्रीय सांसद एवं विधायक के समक्ष बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री को पार्षद तिवारी ने ज्ञापन भी सौंपा*
गेवरा/ दीपका देवेंद्र खरे न्यूज़ :-जिला पंचायत सभागार कोरबा में जिले के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों एवं जिले के जनप्रतिनिधियों की जिले में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आज श्री अश्विनी कुमार चौबे राज्यमंत्री पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन एवं उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार के मुख्य अतिथि में संपन्न हुई इस बैठक में भाग लेते हुए नगर पालिका परिषद दीपका के वरिष्ठ पार्षद एवं भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति सदस्य अरुणीश तिवारी ने कोयलांचल क्षेत्र गेवरा दीपका सहित जिले में अत्यधिक प्रदूषण एवं धूल डस्ट की गंभीर समस्या को उठाते हुए कहा कि कोरबा जिला एक औद्योगिक क्षेत्र है जहां कोयला एलमुनियम बिजली का उत्पादन भरपूर मात्रा में होता है जिसके कारण संपूर्ण देश को यहां से उर्जा मिलती है किंतु दुखद पहलू यह है कि कोरबा जिले की जनता बढ़ते हुए प्रदूषण की चपेट में है जिससे यहां के रहवासी अनेक गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं आए दिन कोयलांचल क्षेत्र गेवरा दीपका के नागरिक धूल डस्ट की भीषण समस्या से जूझते रहते हैं समय-समय पर जिसका विरोध भी उनके द्वारा किया जाता है किंतु पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए जिले में कोई कारगर कदम नहीं उठाया जा रहा है साथ ही श्री तिवारी ने एसईसीएल गेवरा दीपका जैसी बड़ी कोयला खदानों में हो रही भारी भरकम चोरी की ओर भी मंत्री महोदय एवं जिला प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराया उन्होंने कहा की खदान क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कोयला एवं डीजल की चोरियां हो रही है जिस पर मंत्री महोदय ने जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों को इंगित करते हुए कहा कि प्रदूषण की गंभीर समस्या को नियंत्रित करना अति आवश्यक है विकास वास्तविक मायने में तभी सफल है जब विनाश को रोका जाए पर्यावरण संतुलन अगर स्थापित नहीं किया गया तो यह विकास विनाशकारी होगा साथ ही चोरियों पर भी अंकुश लगना चाहिए इस आशय का एक ज्ञापन भी पार्षद अरुणीश तिवारी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को सौंपते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृहद कार्ययोजना बनाकर कार्य करने की मांग किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद श्रीमती जोशना महंत वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक ननकीराम कंवर सहित जिले के अन्य जनप्रतिनिधि के साथ जिला कलेक्टर एवं जिले के एसपी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे इस अवसर पर श्री तिवारी के साथ नगर पालिका परिषद दीपका की पार्षद श्रीमती कुसुम के बर्थ आशा देवी पंडित भी उपस्थित थी।
