Home Uncategorized गरियाबन्द पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

गरियाबन्द पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

348
0

गरियाबन्द पुलिस को पेट्रोलिंग दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति जिला अस्पताल गरियाबंद के आस पास अवैध रूप से कब्जे में कट्टा लेकर घूम रहा है।  सूचना मिलते ही वरिष्ट अधिकारी को अवगत कराए जाने के बाद प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम के द्वारा पुलिस टीम, गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई जहां जिला अस्पताल गरियाबंद पास मिश्रा चाय ठेले के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पाया गया जो कि पूछताछ पर पुलिस पार्टी को डराने के लिये अपने कब्जे में रखे कट्टे को लहराने लगा। 

पुलिस द्वारा त्वरीत कार्यवाही करते हुये उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया और जब उससे पूछताछ की गई तब उसने अपना नाम सुमित कुमार चौधरी पिता मुरारी चौधरी उम्र 21 वर्ष साकिन B1-43 गरूड नगर, वार्ड नं 6 दीपका थाना दीपका जिला कोरबा निवासी बताया। आरोपी के विरुद्ध अवैध रूप से कट्टा रखे पाये जाने एवं सार्वजनीक जगह में लहराते पाये जाने से धारा 25,27 आयुध अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here