Home Uncategorized डस्ट को रोकने आज प्रगति हाउस दीपका में हुई बैठक, पार्षद के...

डस्ट को रोकने आज प्रगति हाउस दीपका में हुई बैठक, पार्षद के समक्ष दिया लिखित आश्वासन…एसईसीएल प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन की उपस्थिति में हुई वार्ता

533
0

गेवरा/दीपका न्यूज़ देवेंद्र खरे:- नगर पालिका परिषद दीपका क्षेत्र के अंतर्गत प्रगति नगर दीपका कॉलोनी सहित अन्य रिहायशी इलाकों में बढ़ते डस्ट से परेशान जनमानस की मिल रही लगातार शिकायत के बाद पार्षद अरुणीश तिवारी ने अपने समर्थकों के साथ कल अचानक थाना चौक में चक्का जाम कर कोयला परिवहन में लगे वाहनों को रोक दिया इसके बाद प्रशासन सहित एसईसीएल प्रबंधन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर चक्का जाम खुलवाने का प्रयास करने लगे जिस पर पार्षद अरुणीश तिवारी ने कहा कि एसईसीएल के आवासीय परिसर प्रगति नगर सहित अन्य कालोनियों में भीषण डस्ट से आम जनमानस पूरी तरह से त्रस्त है इस डस्ट को रोकने का एकमात्र उपाय और उपचार सड़कों में पानी छिड़काव नियमित रूप से करवाना है जो काम नहीं हो पा रहा है और मेरा उद्देश्य परिवहन बाधित करना या किसी को क्षति पहुंचाना नहीं है केवल और केवल डस्ट को रोकने की मांग करना है जिस पर स्थानीय प्रशासन ने मध्यस्थता करते हुए आज निर्धारित तिथि में प्रगति हाउस दीपका में बैठक आहूत कर संबंधित पक्षों को बुलाया जहां पर एसईसीएल दीपका क्षेत्र से पीएस मूर्ति अजीत चौधरी एवं आलोक श्रीवास्तव उपस्थित हुए गेवरा क्षेत्र से सुरेश कुमार जी एवं स्थानीय प्रशासन की ओर से दीपका तहसीलदार वीरेंद्र श्रीवास्तव थाना प्रभारी अविनाश सिंह मुख्य नगरपालिका अधिकारी भोला सिंह ठाकुर उपस्थित हुए इन सबके बीच समस्या के निराकरण हेतु पार्षद अरुणीश तिवारी ने अपनी बात रखते हुए सभी की जवाबदेही तय करने कहा जिस पर सभी मार्गों में संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों ने जवाबदेही लिखित में स्वीकार की और एसीबी की ओर से मनोज सिंह एवं रविंद्र हुड्डा ने भी अपनी जवाबदेही स्वीकार की। और सभी मुख्य मार्गों एवं कॉलोनी के अंदर मुख्य मार्ग में पानी छिड़काव नियमित रूप से करने का लिखित आश्वासन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here