
वरिष्ठ कांग्रेस नेता रजनीश ने जताया आभार कहा दीपका नगर पालिका भी कांग्रेस की देन..
गेवरा/दीपका देवेंद्र खरे:- जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता रजनीश तिवारी ने उप तहसील दीपका को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा प्रस्तुत बजट में दीपका को तहसील का दर्जा दिए जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहां कि जो काम 10 वर्ष पूर्व होना चाहिए वह काम आज कांग्रेस की सरकार में बैठे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा किया जा रहा है निश्चित रूप से दीपका को तहसील बनाये जाने से दीपका सहित आसपास के 50 गांव को इसका सीधा लाभ मिलेगा और कृषि कार्य सहित विभिन्न राजस्व संबंधित समस्याओं के निराकरण में सहूलियत होगी और लोगों को कटघोरा की दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। दीपका के तहसील बनने से किसानों, आम ग्रामीण जनों छात्र-छात्राओं एवं दीपका नगर वासियों को सहूलियत मिलेगी साथ ही इस पेशे से जुड़े हुए लोगों की आमदनी भी बढ़ेगी। सरकार द्वारा लिए गए इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए रजनीश तिवारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल जी क्षेत्रीय सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत क्षेत्रीय विधायक पुरुषोत्तम कवर जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है। श्री तिवारी ने यह भी कहा कि कांग्रेस की सरकार ने ही दीपका को नगर पालिका का दर्जा दिया था इससे यह जाहिर होता है कि देश में सर्वाधिक कोयला उत्पादन करने वाले इस कोयलांचल क्षेत्र के विकास के लिए क्षेत्रीय विधायक सांसद एवं स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री सजग एवं प्रयत्नशील हैं।आने वाले समय मे प्रदेश सरकार के द्वारा और भी जन कल्याणकारी कार्य एवं आम लोगों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कार्य किए जाएंगे इस दिशा में हमारे विधायक पुरुषोत्तम कवर एवं सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत वा जिले से राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल प्रयत्नशील रहेंगे।
