Home Uncategorized देश के 10 साफ-सुथरे शहरों में शामिल दीपका नगर पालिका राष्ट्रपति के...

देश के 10 साफ-सुथरे शहरों में शामिल दीपका नगर पालिका राष्ट्रपति के हाथों होगा सम्मान..

288
0


स्वच्छता रैंकिंग हेतु कराए गए सर्वे में प्राप्त किया तीसरा स्थाननगर की जनता इस सम्मान की है असली हकदार अरुणीश तिवारी


नगर पालिका परिषद दीपका के सक्रिय एवं प्रतिपक्ष पार्षद अरुणीश तिवारी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के परिणाम स्वरूप देशभर में स्वच्छता को लेकर जो जनमानस में क्रांतिकारी परिवर्तन देखने को मिला है उसी का नतीजा है कि दीपका की 50 हज़ार जनता ने प्रधानमंत्री के इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नगर को स्वच्छ बनाने में अपनी जिम्मेदारियों का पूरी तन्मयता के साथ पालन किया। इसके फलस्वरूप पूरे देश में दीपका नगर पालिका परिषद 10 साफ-सुथरे शहरों में अपना स्थान बनाने में सफल रहा। एवं भारत सरकार द्वारा देश भर में स्वच्छता रैंकिंग हेतु कराए गए सर्वे में तीसरी रेटिंग प्राप्त करते हुए कोयलांचल क्षेत्र का गौरव बढ़ाया इसका पूरा श्रेय दीपका नगर पालिका के पूरी जनता को जाता है।
पार्षद ने कहा कि अब नगर पालिका परिषद की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि नगर को साफ सुथरा और हरा भरा रखा जाए एवं नगर के हर कोने कोने की साफ-सफाई एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। स्वच्छता सम्मान के लिए नगर पालिका परिषद की पूरी टीम एवं समस्त पार्षद ,अध्यक्ष, सीएमओ एवं सफाई कर्मी तथा सफाई दीदियों सहित जिला कोऑर्डिनेटर स्वच्छता सुश्री पूर्णिमा गर्ग का भी सराहनीय योगदान रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here