Home Uncategorized नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर साथी को उतारा मौत के घाट, पुलिस मुखबिरी...

नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर साथी को उतारा मौत के घाट, पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप

676
0

कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा थाना इलाके में नक्सलियों ने जनअदालत लगा कर अपने ही साथी नक्सली की हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों का अपने ही साथी पर आरोप है कि वह पुलिस मुखबिरी करता है। जिसके बाद सैकड़ों ग्रामीणों के सामने गला रेत कर मार डाला है। पुलिस ने बताया जिस नक्सली के मारे जाने की खबर मिल रही है उस पर हत्या, लूट, आगजनी जैसे 8 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

जानकारी के अनुसार कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के धुर नक्सल प्रभावित इलाके गट्टाकाल गांव में नक्सलियों ने गुरुवार को जनअदालत लगाई थी। जिसमें 3 गांव के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस जन अदालत में 40 से ज्यादा हथियारबंद माओवादी भी मौजूद थे। जिन्होंने सभी ग्रामीणों के सामने अपने ही साथी नक्सली दिनेश नुरेटी को रस्सी से बांध रखा था। नक्सलियों ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों से कहा कि, यह पुलिस के साथ मिल गया है। हमारी खबरें पुलिस को देता है। जिसके बाद ग्रामीणों के सामने नक्सलियों ने धारदार हथियार से गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया।

अंतागढ़ एसडीओपी अमर सिदार ने बताया कि, नक्सली की हत्या की अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। इस तरह की खबरें सुनने में आ रही है। जिस दिनेश नुरेटी को माओवादियों ने मारा है वह कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। साथ ही इलाके में सक्रिय रहकर जमकर तांडव मचाया करता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here