
जिले के कटेकल्याण थाना इलाके में नक्सलियों ने एक पुलिस सहयोगी को मौत के घाट उतार दिया है। युवक बीती रात अपने गाँव से दंतेवाड़ा जा रहा था, इसी दौरान नक्सलियों ने उसे रोका और कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।
एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि मंगलवार को मृतक उमेश मरकाम टेटम गांव निवासी किसी काम से दंतेवाड़ा जा रहा था। इस बीच नक्सलियों ने उमेश मरकाम को बीच रास्ते रोक लिया। इसके बाद नक्सलियों ने टंगिया से वार कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक पूर्व सरपंच का बेटा है। उमेश मरकाम टेटम गांव स्थित CAFF कैंप में गोपनीय सैनिक के रूप में काम कर रहा था। क्षेत्र में कैम्प खुलने के बाद नक्सली वारदातों में कमी भी आई। जिसके बाद नक्सलियों ने फिर एक बार हत्या कर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करने की कोशिश की है।


