
दीपका नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष अनूप यादव ने कोरबा कलेक्टर से दीपका – पाली रोड मुख्य मार्ग तक बने सीसी रोड के दोनों किनारे मिट्टी मुरूम फीलिंग कार्य कराने हेतु कोरबा कलेक्टर को पत्र के माध्यम से दुर्घटना के पूर्व ही अवगत कराया गया है, क्षेत्र को जोड़ने हेतु सबसे अत्यधिक जरूरी आवाजाही मार्ग पाली रोड़ है जहां से आम जन एवं कोल वाहनों का आना जाना होता है अतः इस पत्र के माध्यम से क्षेत्र के रोड़ को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सूचना देकर अवगत कराया गया है।
यदि यह कार्य जल्द सुनिश्चित नहीं किया जाता है तो समस्त क्षेत्रवासियों के साथ जल्द ही जनता के हित में आंदोलन किया जाएगा।
