Home Uncategorized पंजाब कांग्रेस विधायक दल की बैठक रद्द… अब आलाकमान ही मुख्यमंत्री के...

पंजाब कांग्रेस विधायक दल की बैठक रद्द… अब आलाकमान ही मुख्यमंत्री के नाम की करेंगे घोषणा

244
0

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद रविवार को चंडीगढ़ में होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक स्थगित कर दी गई है। अब पंजाब के मुख्यमंत्री पद की घोषणा दिल्ली से की जाएगी। कई दिग्गज कांग्रेसी नेताओं के नामों पर मंथन किया जा रहा है। इसमें अंबिका सोनी से भी सोनिया गांधी ने राय ली है। पंजाब से पहले नंबर पर सुनील जाखड़ और दूसरे पर नवजोत सिंह सिद्धू के नाम की चर्चा चल रही है।

मुख्यमंत्री पद के लिए सुनील जाखड़ के नाम को लेकर अधिक संभावनाएं बनी हुई हैं। इस कारण से उनके घर कई कांग्रेसी विधायक बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। दूसरी तरफ नवजोत सिंह सिद्धू खेमे के विधायक भी लामबंद हो रहे हैं। हालांकि आज होने वाली विधायक दल की बैठक स्थगित होने के कारण अब जो भी मुख्यमंत्री के लिए चेहरा फाइनल होगा उसके नाम की घोषणा दिल्ली से ही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here