Home Uncategorized पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ 10 लाख के ब्राउन शुगर व...

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ 10 लाख के ब्राउन शुगर व हेरोइन जब्त, महिला सहित 3 गिरफ्तार..

411
0

नशे के खिलाफ सरगुजा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यहां ब्राउन शुगर व हेरोइन की तस्करी करने वाले एक अन्तर्राजिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के कब्जे से 1करोड़ 10 लाख के ब्राउन शुगर व हिरोइन बरामद किया है। इसके साथ ही 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने बताया कि “नवा बिहान” नशा मुक्ति अभियान के तहत सरगुजा पुलिस लगातार अवैध मादक तस्करी पर कार्रवाई कर रही है। इसी दौरान गांधी नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रसेल एक्का नाम का तस्कर अवैध तरीके से ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहा है। जो कि बिहार और झारखण्ड के ब्राउन शुगर तस्करों के साथ मिलकर खरीदी-ब्रिकी कर माल को खपाने का काम करता है।

झारखण्ड निवासी मृत्युंजय गुप्ता उर्फ पप्पू सोडी और गीता सोनी उर्फ सोनारिन ब्राउन शुगर का खेप लेकर आने वाले है। जिनका इंतजार रसेल एक्का शिवधारी कॉलोनी प्रतापपुर नाका के पास कर रहा था। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ा। पुलिस की तलाशी में आरोपी गीता सोनी के पास 502 ग्राम ब्राउन शुगर, पप्पू सोनी के पास 108 ग्राम ब्राउन शुगर और रशेल एक्का के पास से 21 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया है। इसके अलावा 101 ग्राम हेरोइन भी जब्त किया गया है।

इस तरह कुल 625 ग्राम ब्राउन शुगर और 110 ग्राम हेरोइन तस्करों के पास से बरामद किया गया है। जिसकी कीमत 1 करोड़ 10 लाख रुपए जताई गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here