Home Uncategorized पूर्व नपा उपाध्यक्ष आक्रामक, कल बुलाई बैठक

पूर्व नपा उपाध्यक्ष आक्रामक, कल बुलाई बैठक

382
0

गेवरा दीपका न्यूज़ देवेंद्र खरे:-उधर नगर पालिका परिषद दीपका के पूर्व उपाध्यक्ष और भाजपा नेता अनूप यादव कोयलांचल से जुड़े मसले को लेकर आक्रामक मूड में है। उन्होंने इस तरह के प्रयासों पर स्वाभाविक रूप से अपनी प्रतिक्रिया जताते हुए मोर्चा खोलने का एलान किया है। ये 8 जून को बड़ी बैठक प्रगति नगर क्षेत्र में कर रहे हैं। इसके लिए गांवों के लोगों सहित उन सभी वर्गों को साधने को कोशिश की जा रही है जो न्याय से प्रभावित हो सकते हैं। और समस्याओं से घिर सकते हैं। इस हेतु सूचना देने के साथ कई स्तर पर याद किया जा रहा है। लोगों को बताने की कोशिश की जा रही है कि रोजगार से लेकर बुनियादी मसले हर तरफ मौजूद हैं। जहाँ तक कोमलांचल का सवाल है उसके आसपास को जनता राष्ट्रहित के नाम पर लंबे समय तक अपने हितों से समझौता आखिर क्यों करें? लगातार उन्हें इस तरह की अग्नि परीक्षा के दौर से आखिर क्यों गुजरना पड़े। अनूप का तर्क है कि कोरबा जिले में कोयला से लेकर पॉवर और एल्यूमिनियम सेक्टर की परियोजनाओं के लिए पिछले वर्षों में विस्थापित किये गए हजारों लोगों को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। लोगों को पुस्तैनी जमीन बेकार हुई, उनके सपने टूटे सो अलग। इतना सब होने के बाद भी बहुत सारे मामले में लोग अब तक अधिकार पाने के लिए प्रशासन से लेकर कंपनियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। इसके बाद भी कुछ नहीं हो सका। बड़े नेताओं ने आश्वासन दिए लेकिन कोई परिणाम पक्ष में नहीं आए। इसलिए बार-बार के तमाशों को देखने के आदी जनता नहीं हो सकती। अनूप भाजपा से वास्ता रखते हैं और मौजूदा समस्या केंद्र से जुड़ी हुई है। ऐसे में उनके प्रदर्शन के बड़े मायने निकाले जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here