Home Uncategorized प्रगति नगर दीपका मैं 21वें वर्ष मटका फोड़ महोत्सव का किया गया...

प्रगति नगर दीपका मैं 21वें वर्ष मटका फोड़ महोत्सव का किया गया सफलतापूर्वक आयोजन

424
0

राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी देख लगे भगवान के जय कारे
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रगति नगर दीपका के राधा कृष्णा मैदान में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित मटका फोड़ महोत्सव का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया जिसमें अंचल गईके लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। और एक लंबे अंतराल के उपरांत कोरोना काल में संक्षिप्त करते हुए यह आयोजन किया गया। महोत्सव में अतिथि आसंदी के रूप में उप तहसीलदार शशि भूषण सोनी एवं दीप का थाना प्रभारी सनत सोनवानी उपस्थित थे जिनका आयोजन समिति राधा कृष्ण सेवा सदन की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया अतिथियों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें एकल मटका एवं पिरामिड मटका फोड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए प्रतियोगिता को काफी रोचक बनाया।राधा कृष्ण भगवान की जीवंत मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई जिसे देख लोग भाव विभोर हो गए और कृष्ण भगवान की जय-जयकार करने लगे। मटका फोड़ के विजई प्रतियोगियों को नगद राशि से पुरस्कृत किया गया। महोत्सव के मुख्य संरक्षक वरिष्ठ पार्षद अरुणीश तिवारी ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से अनवरत रूप से लगातार यह आयोजन सफलतापूर्वक किया जाता रहा है जो जनमानस के आकर्षण का केंद्र रहता है और इस आयोजन के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भरपूर आनंद लोगों को मिलता है ।कार्यक्रम के संयोजक क्षेत्र के वरिष्ठ नेता रजनीश तिवारी ने अतिथियों सहित उपस्थित गणमान्य जनों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सब प्रगति नगर वासियों के स्नेह और आशीर्वाद से यह आयोजन 21 वें वर्ष सफलतापूर्वक किया गया है। इसी तरह आप सबका स्नेह बना रहे आने वाले समय में और अच्छा और वृहद स्तर पर आयोजन करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पत्रकार हेमचंद्र सोनी एवं नितेश शर्मा गोलू,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती मनोरा लकरा , संतोष सिंह, श्री देवी नाय र, आयोजन समिति की ओर से राजेश यादव,अब्दुल रहमान खान बाबा ,हितेश अग्रवाल बिट्टू, राजकुमार चंद्रा, अरविंद सिंह, विनोद कर्ष,गोविंद यादव, गौरव सिंह ,नरेंद्र पटेल, धर्मेंद्र शुक्ला, शुभम महतो, सुधांशु परिहार, प्रशांत मिश्रा,लोमस साहू, निर्मल सरदार, उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here