
गेवरा/दीपका – हिंदी मुहावरे में एक कथन “अन्धों में काना राजा” इसी मुहावरे के अनुरूप गेवरा दीपका में देखने को मिल रहा कुछ ऐसा दृश्य…. भारी वाहन एवं कोल डस्ट की समस्या ऐसे चरम सीमा में आ बैठा है की आवासीय परिसर के लोगों को करना पड़ जा रहा चक्का जाम। कुछ दिन पहले इसी समस्या को लेकर युवा कांग्रेस के लोगों द्वारा गेवरा दीपका दोनो खदानों में भारी वाहन और डिस्पैच का काम 5–6 घंटे तक रोक दिया गया था और एसईसीएल प्रबंधन और आंदोलन करियों के बीच यह समझौता हुआ था की अब यह समस्या नहीं आयेगी लेकिन आज भी यह समस्या गेवरा दीपका में देखने को मिल रहा है दीपका चाैक समीप एसईसीएल आवासीय परिसर के लोगों ने भी चक्का जाम कर प्रदर्शन करना सही समझा। आवासीय परिसर के लोगों का कहना है की भारी वाहनों के चलने से कोल डस्ट का प्रदुषण तो है और साथ ही साथ रोड ऐक्सिडेंट भी एक बहोत बड़ी समस्या है उनका कहना है की जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता चक्का जाम रहेगा।
अड़े हुए हैं आवासीय परिसर के लोग:– आवासीय परिसर के लोग द्वारा चक्का जाम के दौरान दिवाली के खरीददारी करने वाले लोगों को भी नहीं जाने दिया जा रहा है जिससे आम जनता को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
