Home Uncategorized फेमस यूट्यूबर देवराज पटेल ने मुख्यमंत्री भूपेश के साथ बनाया वीडियो, कहा...

फेमस यूट्यूबर देवराज पटेल ने मुख्यमंत्री भूपेश के साथ बनाया वीडियो, कहा – ‘मोर कका ह टीवी ले ज्यादा लाइव म स्मार्ट दिखते…

484
0

छत्तीसगढ़ के फेमस यूट्यूबर देवराज पटेल यूट्यूब चैनल में ‘दिल से बुरा लगता है भाई’ से पुरे देश भर में प्रशिद्ध है। देवराज ने शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम भूपेश के साथ एक वीडियो बनाया है जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देवराज पटेल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ छत्तीसगढ़ी भाषा में ‘‘काका स्मार्ट लगथे‘‘ का विडियो बनाया। इस वीडियो में देवराज मजाकिया अंदाज में आगे बोलते दिखाई दे रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में दो ही लोग फेमस हैं एक मै दुसरे में मोर कका यानी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कहा है। यह वीडियो कल रात से ही सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। इसके बाद वीडियो में देवराज आगे छत्तीसगढ़ी भाषा में मुख्यमंत्री से कहा कि ‘मोर कका ह टीवी ले ज्यादा लाइव म स्मार्ट दिखते’ इसपर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मौजूद लोगों ने जमकर ठहाके लगाए।

बता दें महासमुंद जिले के निवासी देवराज पटेल छत्तीसगढ़ के जाने-माने यूट्यूबर है। उनके यूट्यूब चैनल के 3 लाख से भी ज्यादा फालोवर है। वे ज्यादातर कॉमेडी वीडियो बनाते है। पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात करना और उनके साथ विडियो बनाकर वे काफी उत्साहित है। पटेल ने बताया कि वे प्रसिद्ध यूट्यूबर भुवन बाम के साथ कॉमेडी वेबसीरीज ढिंढोरा में भी काम कर चुके हैं। इस दौरान विधायकद्वय देवेन्द्र यादव एवं संगीता सिन्हा,  रेडियो मिर्ची के काॅपीराइटर श्री अंकित दुबे, आकाश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here