Home Uncategorized ‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव दिरदो हुआ सड़क हादसे का शिकार, हालत...

‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव दिरदो हुआ सड़क हादसे का शिकार, हालत गंभीर…

792
0

सुकमा। जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ ‘ बचपन का प्यार ‘ गाने में फेमस होने वाले सहदेव दिरदो सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। सहदेव दिरदो को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहां से उन्हें जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है। सहदेव के सिर में गंभीर चोटें आईं है। घटना की सूचना मिलने पर सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार और एसपी सुनील शर्मा अस्पताल पहुंचे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सहदेव अपने परिचित के साथ बाइक पर सवार होकर सुकमा जिला मुख्यालय में ही कहीं जा रहा था। इस बीच जिले के शबरी नगर में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन सहदेव को जिला अस्पताल पहुंचाया है। सहदेव के साथ जो उनके परिचित बाइक चला रहे थे उन्हें मामूली चोट ही आई।

सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार ने बताया कि सहदेव अपने परिवार वालों के साथ बाइक में बैठकर कहीं जा रहा था। बाइक में कुल 3 लोग सवार थे, सहदेव लास्ट में बैठा था। इस बीच बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सहदेव बाइक में पीछे की तरफ बैठा था इस इसलिए इसे काफी चोटें आईं हैं। सुकमा में प्राथमिक उपचार कर एंबुलेंस के माध्यम से जगदलपुर रेफर भी कर दिया गया है। जगदलपुर के कलेक्टर रजत बंसल और डॉक्टरों को भी जानकारी दे दी गई है, ताकि जल्द ही इसे उपचार मिल सके। आधे घंटे में जगदलपुर मेकाज पहुंच जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here