Home Uncategorized बांकीमोंगरा पुलिस द्वारा 48 घंटे के भीतर सिघाली खदान में डकैती के...

बांकीमोंगरा पुलिस द्वारा 48 घंटे के भीतर सिघाली खदान में डकैती के आरोपियों को पकड़ा गया

278
0

बांकीमोगरा :- श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भोजराम पटेल के द्वारा जिले में हो रही चोरी जैसे गंभीर अपराधों परं लगाम लगाने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था निर्देशों के अनुरूप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री श्री खोमन लाल सिन्हा के मार्गदर्शन में बांकीमोंगरा पुलिस थाना बांकीमोंगरा क्षेत्रांतर्गत सतत् पेट्रोलिंग किया जा रहा है. 

कि दिनांक 19.08.2021 को रात्रि करीब 12:30 बजे सूचना मिला कि 08-10 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भूमिगत सिंघाली खदान में चोरी करने घुसे है सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह हमराह स्टाफ भूमिगत सिंघाली खदान पहुंचे। 

पुलिस को देखते सभी अज्ञात आरोपीगण जंगल, बारिश तथा अंधेरे का फायदा उठाकर एसईसीएल के पेट्रोलिंग वाहन तथा वाहन में भरे चोरी किये केबल वायर को छोड़कर भाग निकले थे। दिनांक 20.08.2021 को प्रार्थी सुनील कुमार एसईसीएल सिंघाली प्रधान सुरक्षा प्रभारी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 19.08.2021 को एसईसीएल भूमिगत खदान सिंधाली में पेट्रोलिंग 9:00 बजे 05:00 बजे तक डियुटी लगा था साथ में एसईसीएल द्वारा अधिग्रहित बोलेरो वाहन कं. सीजी12 बीडी 6013 एंव चालक तुलसी दास मौजूद था जिसमें पेट्रोलिंग कर रहे थे ।

कि दिनांक 20.08.2021 को रात्रि 00:30 बजे देखा कि सब स्टेशन सिंघाली भूमिगत खदान के पास कुछ व्यव्तियों की आवाजाही हरकत दिखाई दिया तब सब स्टेशन के पास गया तब अचानक 8-10 अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति जिसमें एक व्यक्ति लंबा गंजी एंव जींस पहना हुआ, चेहरे पर सफेद रंग का कपड़ा लपेटा हुआ उचाई करीबन 6 फिट बदन हट्टा कट्टा एंव शेष व्यक्ति सामान्य कद काठी के गंजी पहना हुआ एंव चेहरे पर कपड़ा लपेटा हुआ, सभी छत्तीसगढ़ी भाषा बोल रहे थे, सभी के हाथ में लाठी डंडा था।

जो सुरक्षा प्रभारी एंव एसईसीएल पेट्रोलिंग वाहन बोलेरो के ड्रायवर को डरा धमका कर सब स्टेशन का ताला तोड़कर अंदर रखे केबल वायर एंव अन्य सामान को बोलेरों वाहन का चाभी छीन कर चोरी किये केबल वायर को भरकर ले जा रहे थे। आरोपियों द्वारा सब स्टेशन में रखे लाईटिंग पीटी 01 नग. एचएचडी पामेल विथ केयल 05 मीटर 01 सेट, वेल्डिंग केवल विथ होल्डर 02 सेट, किमती- करीबन 80000रू. को चोरी कर ले गये थे की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा था ।

विवेचना के दौरान दिनांक 22.08.2021 को उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध संदेह होने पर थाना तलब कर हिकमत अमली से पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार किये। आरोपी ओम प्रकाश बिंझवार का मेमोरण्डम कथन लिया गया जो अपने साथी 01. अजय कंवर 02. जयपाल सिंह बिझवार उर्फ गोठी, 03. संतोष

कुमार बिंझवार, 04, दिलबंधु बिंझवार, 05. संजय कुमार, 06. त्रिपाल सिंह बिंझवार, 07. नोहर सिंह, 08 विमल कुमार बिंझवार, 19. रामपाल कवंर सभी साकिनान- ढपढप बांकीमोंगरा के साथ मिलकर सिंघाली खदान में चोरी करना तथा गार्ड को डरा धमका कर, मोबाईल छीनकर एक कमरा मे बाहर से बंद कर स्टोर रूम का चाभी लेकर बिजली केबल कॉपर वायर करीबन 170 मीटर मोटाई 25एमएम, येल्डिंग केवल एंव होल्डर को लेकर एसईसीएल के बोलेरो गाड़ी के ड्रायवर को धमका कर चाभी छीन लिये थे मौके पर बिजल केबल कॉपर वायर करीबन 170मीटर मोटाई 25एमएम, वेल्डिंग केबल एंव होल्डर को जप्त कर लिया गया है। 

उपरोक्त आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले के शेष 05 अन्य आरोपीगण फरार है। जिनकी पतातलाश किया जा रहा है उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, सहा. उप निरीक्षक कृष्णपाल कवंर, आरक्षक रोहित राठौर, आरक्षक कुमार टण्डन, आरक्षक संतोष कवर, आरक्षक पुष्पेन्द्र पटेल, आरक्षक गोपाला महानंद, आरक्षक जागीर सिंह, आरक्षक भोलाशरण यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here