Home Uncategorized भाजपा नेता पर FIR दर्ज.. एसईसीएल अधिकारियों से मारपीट.. दफन कर देने...

भाजपा नेता पर FIR दर्ज.. एसईसीएल अधिकारियों से मारपीट.. दफन कर देने वाली बात पढ़िए पूरा मामला

899
0

कोरबा :-जिला भाजपा के एक नेता जिला महामंत्री ने नापजोख करने गए एसईसीएल अधिकारी के साथ मारपीट कर मारकर दफन कर देने की धमकी दिया है। इस तरह की घटना का वीडियो होने और आरोप लगाकर थाना में शिकायत की गई है। भाजपा नेता पर एफआईआर दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

इस मामले में दर्ज कराई गई एफआईआर में प्रार्थी शिखर सिंह चौहान ने बताया कि वह उर्जानगर दीपका स्थित एसईसीएल के आवासीय मकान क्रमांक सी-44 में रहता है व एसईसीएल गेवरा में प्रबंधन (प्रशिक्षु) ई-2 के पद पर पदस्थ है। दिनांक 27.09.2023 के लगभग दोपहर 2 बजे एसईसीएल गेवरा द्वारा अर्जन किया जा रहा ग्राम रलिया में नापी करने टीम के साथ गया था। शिखर सिंह चौहान ग्राम रलिया के मकान के नापी के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कटघोरा द्वारा संयुक्त नापी दल में नामांकित किया गया है। जिसके तहत ग्राम रलिया के मकान एवं अन्य परिसम्पत्तियों के लिए मकान नापी के क्रम में देखा कि ग्राम हरदीबाजार के निवासी नरेश टंडन के द्वारा वन भूमि पर मकान बनाते हुए शीट का छवाई किया जा रहा था। शिखर द्वारा छवाई को रोकने का अनुरोध कर नियमानुसार उक्त मकान जिस अवस्था में था,उसका जी.पी.एस. जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम के समक्ष लिया गया। नरेश टंडन उक्त मकान के समक्ष आकर उसे तथा टीम के लोगों को गाली देकर बोला कि तुम लोगों को यहीं दफन कर जान से मार दूंगा। शिखर तथा टीम के लोगों के द्वारा उसे समझाया गया कि आपके मकान का नापी नहीं हुआ है किंतु वह मानने को तैयार नहीं हुआ और लगातार गाली गलौच करता रहा तथा वहाँ पड़ा ईंट, पत्थर से फेंक कर मारा। शिखर के साथ लात, घूसा से मारपीट किया। साथ में मौजूद राजीव कैवर्त सर्वेयर, पवन कश्यप एसईसीएल कर्मी, कुमार सिंह चन्द्रा एसईसीएल कर्मी, राजस्व पटवारी आदि लोग बीच बचाव कर किसी तरह से बचाये। इस घटना का वीडियो शिखर के द्वारा मोबाईल से लिया गया है। अपने वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा बाद प्रथम सूचना रिपोर्ट थाना हरदीबाजार में दर्ज कराया है। शिखर सिंह चौहान की रिपोर्ट पर नरेश टंडन के विरुद्ध धारा 186, 294, 323, 332, 353, 506 IPC के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here