Home Uncategorized भाजपा नेताओं के बीच जमकर हुई मारपीट, जिला महामंत्री गंभीर रूप से...

भाजपा नेताओं के बीच जमकर हुई मारपीट, जिला महामंत्री गंभीर रूप से घायल

202
0

भिलाई। शहर के सुपेला थाना इलाके में भाजपा के नेताओं के बीच जमकर मारपीट हुई है। पुरानी किसी बात को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ मिलकर भाजयुमो जिला महामंत्री की पिटाई कर दी। इस घटना में भाजयुमो जिला महामंत्री की सिर पर चोट आईं हैं। जिन्हें इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर रात करीब 12.30 बजे भाजपा मंडल के अध्यक्ष शुभम सिंह व उसके साथियों ने लाठी-ठंडे से भाजयुमो के जिला महामंत्री लोकेश पांडेय की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल लोकेश को बीएम शाह अस्पताल में आईसीयू में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालात नाजुक बताई जा रही है। लोकेश के सिर पर 27 टांके लगे हैं। घटना के बाद लोकेश पांडेय की शिकायत पर शुभम व अन्य के खिलाफ और दूसरी ओर शुभम की शिकायत पर लोकेश के खिलाफ मामला पुलिस ने मामला पंजीबद्ध किया गया है।

सुपेला थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव ने बताया कि दोनों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया गया है। पुरानी किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। इसमें भाजयुमो जिला महामंत्री लोकेश पाण्डेय के सिर पर गंभीर चोट आईं है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कि जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here