
भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरबा
आज दिनांक 11 सितंबर 2021 को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर स्वामी विवेकानंद जी द्वारा शिकागो में दिए गए भाषण(11 सितम्बर) को दिग्विजय दिवस के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा भाजपा कार्यालय में युवा संगोष्ठी कर मनाया गया,
जिसमें मुख्य रुप से कोरबा जिला संघचालक माननीय किशोर बुटोलिया जी ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन परिचय की विस्तृत जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में विशेष रुप से मुख्य वक़्ता संघ के जिला संघचालक किशोर बूतोलिया, जिला महामंत्री भाजपा संतोष देवांगन, जिला मीडिया प्रमुख मनोज मिश्रा, आई टी सेल जिला संयोजक नवदीप नंदा जी, भाजयुमो जिला सह प्रभारी पंकज प्रजापति, जिलाध्यक्ष पंकज सोनी महामंत्री द्वय अनूप यादव, नरेन्द्र देवांगन, सहित समस्त जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री सहित ज्येष्ठ, श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


